मुट्ठी में दो-चार नहीं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 
मुट्ठी में दो-चार नहीं
कोई तेरा यार नहीं

यूँ ही गले लगाएगा
ऐसा तो संसार नहीं

सच्ची बातें लिखता हो
कोई भी अखबार नहीं

कहता हूँ सो करता हूँ
भाई! मैं सरकार नहीं

अपनी राह बनाओ ख़ुद
यूँ तो,बेड़ा पार नहीं

पूछ-पूछ कर मारेंगे
कहो दो मैं बीमार नहीं

चलो तवायफ़ ग़ाफ़िल है
हम तो इज़्ज़तदार नहीं

माना कि बेकार हैं दीप
इतने भी बेकार नहीं I
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like