मानोगे इक बात कहो तो बोलूँ मैं - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

मानोगे इक बात कहो तो बोलूँ मैं
होने को है रात कहो तो बोलूँ मैं?

पांच बजे ही मेरी बारी थी,थी ना?
हुए हैं पौने सात कहो तो बोलूँ मैं

बूँद-बूँद में ख़ून उतर आया देखो!
कैसी है बरसात कहो तो बोलूँ मैं?

गोया ऐसा खेल नहीं है दुनिया में
शह में बैठी मात कहो तो बोलूँ मैं

इंसां हो तो इंसां रहना सीखो,और
गन्दी-गन्दी बात कहो तो बोलूँ मैं?

काले करतब काले धंधे वाले लोग
पूछ रहे हैं जात कहो तो बोलूँ मैं

केवल आँतें टूट रही हैं बाकी दीप
अच्छे हैं हालात कहो तो बोलूँ मैं?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like