हश्र में थीं नहीं मिरी आँखें - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 हश्र में थीं नहीं मिरी आँखें
आ पने छीन लीं मिरी आँखें

सुन रही हैं तो लौट भी आएँ
सुन रही हैं कहीं मिरी आँखें?

आपके साथ-साथ चलती थीं
जी वहीं जी वहीं मिरी आँखें

हाय..आँखों के एक जंगल में
 खो गयीं खो गयीं मिरी आँखें

कौन लौटाये अब मिरी आँखें
हमनशीं-महज़बीं मिरी आँखें?

एक पागल सा मैं हूँ दुनिया में
 एक पागल सी हैं मिरी आँखें

रात सोयी हुई थी बिस्तर पर
 और छज्जे पे थीं मिरी आँखें
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like