नरभक्षी - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

6 min read · 12.4K reads

डरते क्यों हो?
चलो मेरे हड्डीईंट सूर्यान्ध सतघरे में
नीचे, नीचे
वहाँ नसों के तार में
ख़ूबसूरत आँखों के बल्ब जल रहे हैं ।
मेरे कीमियागरों ने
यह चान्दी आदमी की चर्बी से निकाली है,
यह सोना दीप्त चेहरों से निचोड़ा है ।

डरो मत, चलो मेरे रसोईघर में ।
वहाँ मेरा दोपहर का भोजन बन रहा है ।
यह अग्निशोधी मुण्ड
कड़ाह में उबक रहा है ।
मेरी ओर तने ये हाथ, फन उठाए ये पैर
मसाले से भूने जा चुके हैं ।

मेरी पाँचगजी नाक
मानुषगन्ध तुरत सूँघ लेती है।
जहाँ कहीं भी मनुष्य
एक्स-रे आँखों से मेरे चुम्बकी हाथ
उन्हें पकड़ लेते हैं ।
मेरी जिह्वा के छिद्र
सर्वत्र मानुषरस सोखते हैं ।
अन्न में भी मिलता है उन्हें किसान का ख़ून,
फलों में भी नरदेह का गूदा ।

आदमी का पतझड़ नहीं होता है ।
मेरे ख़ून पीने के बाद सूरज उसे
हर भोर अपना ख़ून देता है। हरियाली
उसे उपजाती है । मेरा पक्वाशय निश्चिन्त है ।

हिलो मत, छोड़ दूँगा ।
तुम्हारे सिरटेकी पूर्वजों का स्वाद तुममें नहीं।
तुम उपमान से उपमेय होना चाहते हो ।
मैं नहीं बनूँगा तुम्हारे साथ रूपक भी ।
मैं अपने छायाग्राही नाख़ून बढ़ा
अपना सुरसा-मुख फैला रहा हूँ ।
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य