वक़्त जब इम्तहान लेता है - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

वक़्त जब इम्तहान लेता है ,
हर हक़ीकत को जान लेता है .
तोल लेता है पहले पर अपने ,
तब परिन्दा उड़ान लेता है.
भूख भड़की तो जान ले लेगी ,
लोभ लेकिन इमान लेता है .
फ़ैसला कर चुका है पहले ही ,
फिर भी मुन्सिफ़ बयान लेता है .
मैं उसे दोस्त कैसे कह दूं वो-
मेरी हर बात मान लेता है .
वो तमन्चे उठा नहीं सकता ,
हाथ में जो क़ुरान लेता है .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल