एक लम्हा गुजार कर आये - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

3 min read · 12.4K reads

एक लम्हा गुजार कर आए ,
या कि सदियों को पार कर आए

जीत के सब थे दावेदार मगर ,
एक हम थे कि हारकर आए

आईने सब खिलाफ़ थे लेकिन ,
पत्थरों से क़रार कर आए

ज़िन्दगी एक तुझसे निभ जाये ,
खुद से धोखे हज़ार कर आए

आज़ ही हम बज़ार में पहुंचे ,
आज ही हम उधार कर आए

अपने दामन को खुद रफ़ू करके ,
खुद की फिर तार-तार कर आए

तेरी महफ़िल में ‘शम्स’ जो आए ,
ग़म की चादर उतार कर आए
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories

More from दिनेश त्रिपाठी शम्स

  1. आईने पर यक़ीन रखते हैं - दिनेश त्रिपाठी शम्स

    आईने पर यक़ीन रखते हैं ,वो जो चेहरा हसीन रखते हैं

    12.4K reads
  2. एक झूठी मुस्कुराह्ट को खुशी कहते रहे - दिनेश त्रिपाठी शम्स

    एक झूठी मुस्कुराह्ट को खुशी कहते रहे ,सिर्फ़ जीने भर को हम क्यों ज़िन्दगी कहते रहे

    12.4K reads
  3. ख़्वाहिश-ए-दिल हज़ार बार मरे - दिनेश त्रिपाठी शम्स

    ख़्वाहिश-ए-दिल हज़ार बार मरे ,पर न इक बार भी किरदार मरे .

    12.4K reads
  4. ख़ुशबुओं का हिसाब रखता है - दिनेश त्रिपाठी शम्स

    ख़ुशबुओं का हिसाब रखता है ,वो जो नकली गुलाब रखता है .

    12.4K reads
  5. दरपन को झुठलाने बैठे हैं - दिनेश त्रिपाठी शम्स

    दरपन को झुठलाने बैठे हैं ,कितने लोग सयाने बैठे हैं .

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी