ख़्वाहिश-ए-दिल हज़ार बार मरे - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

ख़्वाहिश-ए-दिल हज़ार बार मरे ,
पर न इक बार भी किरदार मरे .
प्यार गुलशन करे है दोनो से ,
न तो गुल और न ही ख़ार मरे .
चल पड़े तो किसी की जान मरे ,
न चले तो छुरी की धार मरे .
ताप तन का उतर भी जाये मगर ,
कैसे मन पर चढा बुखार मरे .
ज़िन्दगी तू है अब तलक ज़िन्दा ,
मौत के दांव बेशुमार मरे .
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like