एक पूजा फिर - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

2 min read · 12.4K reads

पूजा आई
और सारा शहर जगमगा उठा
लगा जैसे किसी ने
उसके कोढ़ से भरे घावों पर पेंट कर दिया
और बिवाई से फटे पावों पर
साटन का जुर्राब चढ़ा दिया.
पर ओ शहर
तुझे मालूम है न
कि यह मुलम्मा
बस नवमी तक है.
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानामैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुलएक मॉर्बिड कल्पनामाघ की रात का'सब-ज़ीरो' जाड़ा...— हरि बरकाकतिग़लत बटनपल में सब ग़ायब। फिर लिखोतो प्रेम वही नहीं होता। संतुलित स्याह-सा हो जाता है।— लाल्टू