सुनो मीनाक्षी! - दिनेश श्रीवास्तव

दिनेश श्रीवास्तवदिनेश श्रीवास्तव4 Sept 1952

7 min read · 12.4K reads

सुनो मीनाक्षी!
तुम्हारे भाइयों ने खेल-खेल में
प्यार से तुम्हारा नाम रखा था,
सूर्पनखा!
तुमने इसे उनका प्यार मान
स्वीकार कर लिया।
और चुप रहीं
यह जानते हुए भी चुप रहीं कि
चिढ़ाने के लिए दिया गया नाम,
एक दिन तुम्हें
अपमानित करने के काम आएगा!
जब तुम्हारे भाई ने
तुम्हारे पति को मरवा दिया,
तब भी तुम चुप रहीं-
शायद तुमने मान लिया -
कि उसने आत्म-रक्षा में किया है.
राम पर तो सारी सृष्टि मोहित थी.
अगर वह तुम्हें भी अच्छे लगे तो
अनुचित क्या था?
पर वे तो तुम्हारे साथ ठठ्ठा कर रहे थे.
जानते हुए कि लक्ष्मण तुम्हें स्वीकार नहीं करेंगे,
तुम्हें उनके पास भेजा था,
और तुम्हारी नासिका कटवा दी थी।
और तुम्हारा भाई!
राम से भिड़ता,
लक्ष्मण से भिड़ता,
पर उसने भी तो अपनी ताकत
दिखाई एक अकेली नारी पर।
और वह भी धोखे से!
सुनो मीनाक्षी!
क्या पुरुष-वर्ग के इसी रवैय्ये से दुखी
तुम सीता से मिलने गयी थीं?
जब उन्हें,
एक और पुरुष द्वारा कही गयी बात के बहाने
राम ने वन में भेज दिया था?
सुनो मीनाक्षी,
क्या कसूर था तुम्हारा
कि राम को पाने के लिए
तुम्हें कुब्जा बन कर आना पड़ा,
कुरूपता का बोझ लिए?
और सुनो मीनाक्षी!
राम ने भी तो तुम्हें चाहा था-
तभी तो वे कृष्ण बन कर आये और
तुम्हें खोज निकाला,
और कुरूपता के बावजूद
तुम्हें स्वीकार किया।
या फिर यह सब केवल इसलिए कि
विधाता भी तो पुरुष ही है?
बोलो मीनाक्षी!
दिनेश श्रीवास्तव
About the poet

दिनेश श्रीवास्तव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी