ग़लत बटन

लाल्टूलाल्टू10 Sept 1957

1 min read · 12.4K reads

पल में सब ग़ायब। फिर लिखो

तो प्रेम वही नहीं होता। संतुलित स्याह-सा हो जाता है।

उसमें पहले कभी न दिखे घाव पकने का डर समाया होता है।

राजनेता ताज़िंदगी इस फेर में रहते हैं कि उनके अतीत ऐसे बटन

दबाकर उड़ा दिए जाएँ।

नहीं उड़ते।

अड़ियल

ट्रांज़िस्टर्स में हत्याएँ, लूट, बलात्कार, जम जाते हैं। कोई उन्हें उड़ा नहीं सकता।

किंवदंती है कि तोड़ जला देने पर भी ये जीवंत रहते हैं। हत्यारे रातों में काँपते, घबराते, सीनों के भार

तले सपनों में छिपते हैं; हर सुबह उन्हें यक़ीन नहीं होता कि वाक़ई सुबह हुई है। रेंगते हुए खिड़कियों पर आकर

झाँक-झाँक देखते हैं कि भीड़ उन फ़ाइलों के हवाले से बग़ीचे का घास तो नहीं उखाड़ रही।

कभी हम तुम खो बैठते हैं मेहनत से सँजोए प्यार के पल। रोओं से कम चौड़ाई के ट्रांज़िस्टर्स वायलिन पर शोकगीत गाते हैं। धीरे-धीरे फिर से हम रोपते हैं छुअन, चुंबन आदि तंतु। सुबह नई सुबह बन कर आती है। खोए पलों को याद कर हम लजाते एक दूसरे को देखते हैं।

निकल पड़ते हैं सपने बुनते हुए।

लाल्टू
About the poet

लाल्टू

View profile & all 50 Poems / Stories

More from लाल्टू

  1. लोग ही चुनेंगे रंग

    चुप्पी के ख़िलाफ़किसी विशेष रंग का झंडा नहीं चाहिए

    12.5K reads
  2. नाज़ुक

    जिस्म बड़ी नाज़ुक चीज़ है। छोटी-सी छुरी चमड़ा चीर देती है और जिस्म में हर कुछ जो ठोस है धराशायी हो जाता है। फ़ौज-पुलिस के गोली-डंडे ठोस हड्डियों को चूरमचूर कर देते हैं। विज्ञान में ठोस और द्रव का फ़र्क़ पढ़ते हैं, बहता तो पूरा जिस्म है। गोलियों से छलनी जिस्म में से ठोस सपने उड़ जाते हैं और किसी और नाज़ुक जिस्म में बस जाते हैं। धरती और आस्माँ भी नाज़ुक हैं। खरबों साल बाद आग का गोला जो सूरज है, ठोस दिखता गैस का बवंडर ख़त्म हो जाएगा। आख़िर में कोई नहीं जीतता, न इंसान, न आस्माँ। फ़ौज-पुलिस तो कभी नहीं जीतती।सचमुच ठोस है वह जो हर किसी को नाज़ुक दिखता है—प्यार।

    12.5K reads
  3. मैं और तुम

    मैं फूल हूँधूप की तरफ़ मुड़ता हुआ

    12.5K reads
  4. विसर्जन

    मिट्टी मिलती है मिट्टी मेंयही देखकर ख़ुश हैं लोग

    12.5K reads
  5. कविता

    बहुत बड़ा शहरबहुत बड़ा अँधेरा

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like