रात को घर की दरारों में छुपा रहता हूँ मैं - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

3 min read · 12.4K reads


बेसबब सैयाद की छत पर पड़ा रहता हूँ मैं
ऐसा लगता है मुहब्बत से बँधा रहता हूँ मैं

मेरे घर में कोई भी रहता नहीं मेरे सिवा
फिर भी तन्हाई मुसलसल ढूँढता रहता हूँ मैं

कब वो आयेगा हवा की पायलें पहने हुए
बारिशों की खिड़कियों से झांकता रहता हूँ मैं

दिन में लगता है मैं जैसे धूप का हूँ इश्तिहार
रात को घर की दरारों में छुपा रहता हूँ मैं

वो मेरी आँखों से मुझको सींचता है इसलिए
कोई भी मौसम हो फूलों सा खिला रहता हूँ मैं

सर्द मौसम जान लेने पर उतारू हो न जाय
इस लिए तुमको गुनाहों तापता रहता हूँ मैं
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like