मिरी आँखों पर बड़ी देर से घने आंसुओं का नक़ाब है - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

5 min read · 12.4K reads


मुझे क्या ख़बर मिरे सामने तिरी चांदनी की शराब है
मिरी आँखों पर बड़ी देर से घने आंसुओं का नक़ाब है

मिरे दिल में टीस उठी अगर कभी दश्त में तो समझ गया
कहीं दूर दर्द की छांव में तिरी उँगलियों में रबाब है

तू महक गया मैं बहक गया तू संवर गया मैं बिखर गया
तिरी हर अदा के हिसाब से मिरे पास तेरा जवाब है

वही रौशनी की चमक-दमक हमें खींच लायी क़दम-क़दम
जहां तिश्नगी का पड़ाव है जहां तेरा मेरा सराब है

मिरी ज़िन्दगी मुझे नफ़रतों का अजीब ज़ह्र पिला गयी
मिरी नींद भी है तबाहकुन मिरा जागना भी ख़राब है

जो तिरे लिये ही जहान से तिरे साथ-साथ न लड़ सके
उसे अपने दिल से निकल दे वो रिवायतों की किताब है

ये सितम से लड़ने का दौर है ज़रा आग भर ले ज़बान में
वहां रौशनी की ग़ज़ल सुना जहां ज़ुल्मतों पे शबाब है

ज़रा मेरी आंखों में झांकिये जहां नींद भर के चले गये
इन्हीं पत्थरों पे खुदा हुआ मिरा इक हसीन सा ख़ाब है

कभी गिर पड़े कभी उठ गये कभी चल दिये कभी रुक गये
तू बिछड़ गया है तो ज़िंदगी भी सफ़र नहीं है अज़ाब है
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like