यह अंधकार सार्वजनिक है - दिनेश जुगरान

दिनेश जुगरानदिनेश जुगरान26 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

इस यात्रा में सड़कें छोड़ गई हैं निशान
मेरी पीठ पर और इच्छाएँ आश्वासन उम्मीदें
मेरी खाल को नोच कर नंगा कर चुके हैं

यह अंधकार सार्वजनिक है

तुम्हें कुछ दिखता नहीं अनुभव और लम्बे इंतज़ार में
कुछ फ़र्क़ नहीं बचा मुझे नहीं है इंतज़ार किसी भी घटना का
अब
लगता है यह पृथ्वी तुम्हारी नहीं है
इसीलिए सदियों से सभी फै़सले एकतरफ़ा हुए हैं
वैसे भी सारी तरकीबें तुम्हारी उन्हें बचाने की हैं

जो विरोध और भूख का एक ही इलाज़ जानते हैं
मार दो दोनों को

मुझे मालूम है ज़्यादातर लोग किसी अवतार की प्रतीक्षा में
आँखें मींचे बैठे हैं और शेष बचे हुए लोग
इन आँखों को लगातार बंद रखने के प्रयास में लगे हैं
दिनेश जुगरान
About the poet

दिनेश जुगरान

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like