आज जब चाँद को देखता हूँ
तो थोड़ा कम चाँद लगता है
पूर्णिमा के ठीक एक दिन बाद चाँद
थोड़ा कम चाँद
अमावस से एक दिन पहले के
चाँद से भी थोड़ा कम
हर पखवाड़े ठीक यही
पूर्णिमा और अमावस के
एक दिन पहले की लड़ाई
दिन लड़ते हुए रात हो जाते हैं
कौन कम कौन ज़्यादा?
एक मेट्रो का पुल
एक रिक्शे का मीटर
चाँद जिससे कम ओझल हो वह विजेता
बचाए रखता है चाँद के होने को
अमावस से एक दिन पहले का चाँद
सबसे उजला सबसे अधिक चाँद है!








