पुणे-मुंबई

धीरेंद्रधीरेंद्र

1 min read · 12.4K reads

क़रीब रहकर तुमसे

सोचता हूँ काश तुम क़रीब होतीं

इस दुनिया का होकर

अलग-अलग दुनिया वाले हम

क्यों बैठे हैं ऐसे

जैसे मैं पुणे तुम मुंबई

जैसे मैं आलिंद तुम निलय

पर्वत गुज़र रहे हैं देखो खिड़की से

जैसे मैं मिट्टी तुम चट्टान

आख़िर क्यों है ऐसा?

हम पेड़-पौधे भी तो हो सकते थे।

धीरेंद्र
About the poet

धीरेंद्र

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like