मेरा 'प्रिविलेज' बोगनवेलिया से प्रेम कर पाना था
वे मुझे समझाते रहे
काँटोंवाले पौधे घर में नहीं लगाया करते
मोर देखकर तितली उड़ना
अब गए ज़माने की बात थी।
अरावली का अपरदन सबने ही देखना छोड़ दिया
होता रहा मिट्टी का ह्रास।
कविताओं में ऊँटों का ज़िक्र
अब सबको बोर करता था।
हमें तो वात वीतगी
अब तो किसी को कुछ याद नहीं।








