शायर ए फ़ितरत की बातें उनके बस की ही नहीं! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

  
शायर-ए-फ़ितरत की बातें उनके बस की ही नहीं,
जिनको तौफ़ीक़ ए सुखन-फ़हमी खुदा ने दी नहीं!
 
एक दिन गुल अपने हिस्से के लुटा कर देखिए,
मुद्दतों तक उन की बूँ हाथों से जाएगी नहीं!
 
डूब कर गहराई में जाने का जज़्बा चाहिए,
दौलत ए गौहर कभी साहिल पे हाथ आती नहीं!
 
फ़ासलों में हो गई तब्दील जब हद से बढ़ी,
रिश्तों में नज़दिकियां तो हों मगर इतनी नहीं!
 
है दरख्त-ए-याद के साये तले राहत मगर,
राहतों की अब मुझे कोई तलब होती नहीं!
 
धीर! आईना था यूं ख़ामोश मेरे सामने,
एक भी ख़ूबी इसे जैसे नज़र आई नहीं!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  5. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads