देह

धर्मेशधर्मेश

1 min read · 12.4K reads

मुझे नहीं मालूम देह किसी भाषा का सबसे सुंदर शब्द है या नहीं

हाँ मुझे इतना मालूम है कि तुम्हारी देह मेरी भाषा का सबसे सुंदर शब्द है

तुम्हारी देह जिसमें बसी हैं मेरी इच्छाएँ, वासनाएँ, कल्पनाएँ

मैं इस देह में समा जाना चाहता हूँ

ये देह जिसके नमक का सुवाद मेरी ज़ुबान पे हमेशा के लिए चढ़ गया है

जिसकी बू मेरी आत्मा में जा बसी है

मुझे चाहिए कि मैं इसे अपने सीने से लगाए रखूँ

मुझे चाहिए कि तुम्हारी इस देह के चढ़ते-उतरते उभारों पर

मेरी देह के चढ़ते-उतरते उभार फिट हो जाएँ

और मैं तुम्हारी छाती पर अपना सिर रख तुम्हारी धीमी साँसें गिनूँ

तब तक जब तक मेरी साँस है

धर्मेश
About the poet

धर्मेश

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक जन्म : 09/06/1995 | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश धर्मेश इलाहाबाद में रहते हैं और अपने दोस्तों से मिलने के लिए हर दूसरे दिन गंगा नदी पार करते हैं। वह बतौर लेखक, संपादक और अनुवादक सक्रिय हैं, और उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अँग्रे…

View profile & all 14 Poems / Stories