वासना - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

आँच में तपकर
दूध उफना
आग ने पी लिया
एक सोंधी महक
माहौल में समा गई ।

वासना का ज्वार
संयम की सीमाएँ तोड़
उफना
दमित आकांक्षा ने तृप्ति पाई
एक दर्द मीठा-सा
मन में जगा
भला लगा ।

दूध चुक गया
वासना बुझ न पाई...।
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like