आकाश - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

धूप
इक बेहद मटमैली तार-तार झन्ना धोती
मूजर की,
झलमलाता झाँकता बदन
सूर्य,
बौराए पेड़
बिरवे
खम्भे
बच्चे
मूक ।

रौशनी के ये ताल
दुकूल,
धुआँ
लहराय ।
बाट जोहती टहनी
बरौनी
पे
सारी खुली आँख-सा
आ का श ।
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories