घर - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

तीन परिवर्तन हो चुके हैं
अभी तक, मेरे घर में...
जब से...
यह मुनगे की डार पिछले तूफ़ान में
टूटी है,
यह गौरैय्ये का घोंसला
मेरे भाई ने फेंका है,
यह अगस्त का फूल, फल बना है
या झरा है
गौरैय्या का घोंसला फिर बन गया है ।
मुनगे की डार में फिर फूल आ गए हैं ।
अगस्त का फूल फिर फूला है,
या निष्फल ही झरा है ।
मेरे घर में
हो चुके हैं तीन परिवर्तन
अभी तक...
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like