रात - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

3 min read · 12.4K reads

लिपी-पुती ढिगाई रात
चौक पुरी चित्र लिखी
कलश धरे खूँट पर
चन्दा की मूरत पूजा की वेदी पर
मंडोवा सजा नखत प्रसूनों से
नीले चद्दर पर लकलकाते जरी के तार ।
बिदाते बसन्त में बिखरता
पलाश का पराग
सरसराती हवा के झोंकों में
बिजन डुलाते पत्तों पर
चिलकती है चाँदनी,
नकुओं में रतरनियाँ की महक मादल नकेल
वीराने की इस बेबसी में
निर्द्वन्द्व पड़ती है
और चौकड़ी भरते हैं सेमरी बादल,
कामनाएँ ज्यों अपूरन,
चेतना के शीशे पर धुँधला गई हैं ।
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी