सूरज निकला... - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

एक क़स्बे की कीचड़ भरी आँख
तराई की झील
झील के परले सिरे पर उझकती
उस आदमी की उठी बाँहों पर
पेशानी के पसीने को
हीरे की कनी बनाता
हर गोशे को रौशन करता
सूरज निकला
चढ़ता चला गया रफ़्ता-रफ़्ता
आसमान पर...

पत्थर पिघल कर आदमी होने लगे... !
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like