सुलगते नहीं हैं दिल... - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

फिसलता चला जा रहा
वक़्त कमबख़्त
भिंची मुट्ठी में रेत की तरह
मरदुआ
सारा का सारा सरक गया
हथेली झाड़ कर !

जुगनुओं की जलती-बुझती रौशनी में
छूते आसमान पेड़ों की कतार
कद्दे आदम घास
पैरों लिपटती लतर
बनैले रास्तों से
घने जंगलों में तलाशता हुआ घर
कित्ती दूर आ गया
अपनी ज़मीन से... !

धधक रहा है दावानल
औ’ सुलगते नहीं हैं दिल... !
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like