घर : जंगल - धनंजय वर्मा

धनंजय वर्माधनंजय वर्मा14 Sept 1935

2 min read · 12.4K reads

लौटना ही है अब तो
वन की इस गोद से
उस वीराने में, जहाँ घर है।
सल्फ़ी, महुआ और शाल
वहाँ नहीं हैं,
लालाजी, बिल्लू और कुमार
वहाँ नहीं हैं
बाई और अम्मा के दरस-परस में
लौट आता बचपन
वहाँ नहीं है,
घर में पहुँचकर
जंगल की क्यों याद आती है... !
धनंजय वर्मा
About the poet

धनंजय वर्मा

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like