मौन की चादर - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

6 min read · 12.4K reads

आज
पहली बार मैंने,
मौन की चादर बुनी है
काट दो
यदि काट पाओ तार कोई

एक युग से
ज़िन्दगी के घोल को मैं
एक मीठा विष समझ कर पी रहा हूँ
आदमी घबरा न जाए
मुश्क़िलों से
इसलिए मुस्कान बनकर जी रहा हूँ

और यों
अविराम गति से बढ़ रहा हूँ
रुक न जाए
राह में मन हार कोई

बहुत दिन
पहले कभी जब रोशनी थी
चाँदनी ने था
मुझे तब भी बुलाया
नाम चाहे
जो इसे तुम आज दो पर
कोश आँसुओं का
नहीं मैंने लुटाया

तुम किनारे पर खड़े,
आवाज़ मत दो
खींचती मुझको
इधर मँझधार कोई

एक झिलमिल-सा
कवच जो देखते हो
आवरण है यह
उतारूँगा इसे भी
जो अंधेरा
दीपकों की आँख में है
एक दिन मैं ही
उजारूँगा उसे भी

यों प्रकाशित
दिव्यता होगी हृदय की
है न जिसके द्वार
वन्दनवार कोई

नित्य ही होता
हृदयगत भाव का संयत प्रकाशन
किन्तु मैं
अनुवाद कर पाता नहीं हूँ
जो स्वयं ही
हाथ से छूटे छिटककर
उन क्षणों को
याद कर पाता नहीं हूँ

यों लिए
वीणा सदा फिरता रहा हूँ
बाँध ले
शायद तुम्हें झनकार कोई
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like