रात हुई इस राष्ट्र की - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

जो भी सोचेगा अलग हम लेंगे संज्ञान
जेएनयू का तोड़ दो मेधामय अभिमान

रात हुई इस राष्ट्र की जैसे किया मसान
आस-पास हैं घूमते नव नाजी बलवान

अधिनायक की आँख में हत्या का वीरान
इस विदर्भ में झूलते लुटते हुए किसान

हर कोने से गूँजता फ़ासिस्टी जयगान
उस कोने बजरंग है, पतंग लिए सलमान

इस ताक़त के सामने काँप गया ईमान
दावत में दिखते रहे पीके नर्वस खान

किस हक़ से हो जाँचते बार - बार ईमान
हर भाषा में पूछते कितने पाकिस्तान

साँस भरी पानी पिया खुसरो लुटा मकान
ढूँढ़ रहे इस रेत में अपना नख़लिस्तान
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य