निज़ामुद्दीन-14 - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

सबकी तरफ़ से लिखने का अंजाम देख लो ।
ये काम कितना बढ़ गया ये काम देख लो ।

कितना ही कहा कह गए तो कितना कम,
कहा कहने को हुआ नाम तो ये नाम देख लो ।

बाज़ार में भी बैठ गए और कहा जी,
जो लग गए वो दाम ज़रा दाम देख लो ।
 
सबकी तरफ़ से बोलने का रोज़गार ये,
हमको जो देखो देख कर नाकाम देख लो ।

मकसद है कोई और तो फिर सोचना फिजूल,
जो सुबह-सी दिख जाए तो ये शाम देख लो ।

अब मार्क्स हो कि माल हो कि कर सको बहस,
अब लालगढ़ को देख लो, आवाम देख लो ।

जो गिर गई मस्जिद तो अब आराम बहुत हो,
अब रह रहे हैं राम तो बदनाम देख लो ।
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like