सारा दिन - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

सारा दिन पक्षी-सा भटके
शाम हुई डालों से अटके ।

अन्धकार ने कि जुगाली
सूरज ने ये धूप उठा ली
लगा कि ये तारों के लटके ।

ये बादल
बन ये तन्हाई
पुरवा-पछवा की
महँगाई
दोस्त ये दुभाषिए निकट के ।

आँखों में
बाहों में
भर लें
मौसम को
मनोनीत कर लें
चाँद कभी आए तो
छँट के ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like