मेघ आए, निकट कानों के - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

मेघ आए, निकट कानों के
फूल काले खिले धानों के ।

दूब की छिकुनी सरीखे
हवा का चलना
दूर तक बीते क्षणों में
घूमना-फिरना
सिलसिले ऊँचे मकानों के ।

रंग की चर्चा तितलियों में
मेह भीगी शाम
         बिल्‍ली-सी
नदी की पहुँच गलियों में
खिड़कियों का इस तरह गिरना
गीत ज्‍यों उठते पियानों के ।

मेघ आए निकट कानों के
फूल काले खिले धानों के ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like