तुमसे मिल कर कौन सी बातें करनी थीं, मैं भूल गया ।
शब्द चाँदनी जैसे झर गए, मन महुए-सा फूल गया ।
तुमने एक ओरहना क्या भेजवाया मिलने का,
अपनी ख़ुशी छिपा लेने का मेरा एक उसूल गया ।
बचपन से बचपन टकराया, गन्ध उड़ी चिंगारी-सी,
मैं अपने ही कन्धे पर अपने बेटे-सा झूल गया ।
जैसे औरत वैसे पानी, धीरे-धीरे रिसता है,
पानी में रहते-रहते पत्थर भी एक दिन फूल गया ।
दोनों प्यार के राही थे ,गलबहियां थीं, दीवाने थे,
एक सपने में झूल रहा है, एक पंखे से झूल गया ।