शून्य हूँ मैं - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

शून्य हूँ मैं
मुझसे मिल कर आपकी औक़ात
कुछ नहीं तो दस गुना बढ़ जाएगी

खो गई है ज़िद मेरी
असहाय हूँ

मैं दुखों का संगठित समुदाय हूँ
शब्दों की सीमाओं से हूँ बेदखल
मैं हवा में तैरता अभिप्राय हूँ

प्यास हूँ मैं
अपनी आँखों में बसा लो तुम
बूँद के भीतर नदी भर जाएगी

खींच लेती है कटीली सादगी
प्यार ही है क़ाफ़िरों की बन्दगी
अपने-अपने देखने का ढंग है
पत्थरों में भी छुपी है नाज़ुकी

मौन हूँ मैं
मुझको बुन लो अपने गीतों में
ज़िन्दगी फिर ज़िन्दगी हो जाएगी
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी