मेरी भी आँख में गड़ता है भाई - देवेन्द्र आर्य

देवेन्द्र आर्यदेवेन्द्र आर्य18 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

मेरी भी आँख में गड़ता है भाई
मगर रिश्तों में वो पड़ता है भाई


जमाने की नहीं परवाह लेकिन
वही आरोप जब मढ़ता है भाई


खरी खोटी सुना के लड़ के मुझसे
फिर अपने आप से लड़ता है भाई


जिसे मैं भूल जाना चाहता हूँ
बराबर याद क्यों पड़ता है भाई


भले कितना ही सुन्दर हो, सफल हो
मगर सपना भी तो सड़ता है भाई


मुझे लगता है मैं ही बढ़ रहा हूँ
मेरे बदले में जब बढ़ता है भाई


जिसे तुम शान से कहते हो ग़ैर
वो अव्वल क़िस्म की जड़ता है भाई


ये मामूली सा दिखता भाई चारा
बहुत मंहगा कभी पड़ता है भाई
देवेन्द्र आर्य
About the poet

देवेन्द्र आर्य

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like