उसकी इच्छाओं में बारिश थी - देवयानी

देवयानीदेवयानी13 Sept 1972

2 min read · 12.4K reads

वहाँ बादल नहीं था
उसकी इच्छाओं में बारिश थी
वो सपनों में बादल देखती
और बारिश का इन्तज़ार करती

बादल को उसकी इस हरकत पर हँसी आती
और उसे चिढ़ाने में मज़ा आता

वो मुँह फेरती और बादल पानी बरसा जाता
इस तरह बारिश अक्सर
या तो उसके चले जाने के बाद होती
या उसके पहुँचने से पहले ही हो जाती
देवयानी
About the poet

देवयानी

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ