दिल वालों की बस्ती है - देवमणि पांडेय

देवमणि पांडेयदेवमणि पांडेय4 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

दिल वालों की बस्ती है
यहाँ मौज और मस्ती है।

पत्थर दिल है ये दुनिया
मज़बूरों पर हँसती है।

ख़ुशियों की इक झलक मिले
सबकी रूह तरसती है।

क्यों ना दरिया पार करें
हिम्मत की जब कश्ती है।

हर इक इन्सां के दिल में
अरमानों की बस्ती है।

महंगी है हर चीज़, मियाँ
मौत यहाँ पर सस्ती है।

उससे आँख मिलाएँ,वो
सुना है ऊँची हस्ती है।
देवमणि पांडेय
About the poet

देवमणि पांडेय

View profile & all 68 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like