मम्मी तू मेरी प्यारी मम्मी

Deendayal SharmaDeendayal Sharma15 Jul 1956

1 min read · 12.7K reads

मम्मी तू मेरी प्यारी मम्मी
कितनी सीधी सरल तू मम्मी ।

सबसे पहले सुबह नहाती
फिर पूजा की थाली सजाती
धूप ध्यान फिर करके मम्मी
मुझको अपना दूध पिलाती ।

सुबह शाम तू खाना खिलाती
हाथों से तू हमें खिलाती
तुझे कभी न छुट्टी मिलती
लोरी गाकर मुझे सुलाती ।

मैं भी तेरी करूँगा सेवा
अपने हाथों तुझे कलेवा
मिलती रहे आशीषें तेरी
संबलता बढ़ती रहे मेरी ।।

 

Deendayal Sharma
About the poet

Deendayal Sharma

जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार) जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.) शिक्षा: एम. कॉम . (व्यावसायिक प्रशासन, 1981), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर 1985) लेखन: हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओ…

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like