क्यों

Deendayal SharmaDeendayal Sharma15 Jul 1956

1 min read · 12.8K reads

सूरज इतना तपता क्यों है
चन्दा इतना ठण्डा क्यों ?
तारे करें रात भर टिम-टिम
रात अन्धेरा होता क्यों ?

सूरज कहाँ चला जाता है
चन्दा रात को आ जाता
रात को हम सब सोते क्यों
नींद रात को आती क्यों ?

नींद में सपने आते क्यों
हमको बहुत ही भाते क्यों ?
आँख खुलें तो हम पाते हैं
ख़ुद को बिस्तर पर ही क्यों ?

Deendayal Sharma
About the poet

Deendayal Sharma

जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार) जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.) शिक्षा: एम. कॉम . (व्यावसायिक प्रशासन, 1981), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर 1985) लेखन: हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओ…

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like