चूहा गया बाज़ार में

Deendayal SharmaDeendayal Sharma15 Jul 1956

1 min read · 12.6K reads

चूहा गया बाज़ार में
ख़ूब ख़रीदे आम,
बिल्ली मिल गई रस्ते में
ख़ून हो गया जाम ।

कहाँ जाए, कहाँ छुपे
बहुत दूर थी दिल्ली,
दिल की धड़कन बढ़ गई,
पैण्ट हो गई ढीली ।

हिम्मत करके चूहा बोला
बिल्ली मैडम आओ,
आम लाया आपके लिए,
ख़ूब मज़े से खाओ ।

मूँछ हिलाकर बिल्ली बोली
मुझसे मत घबराओ
छोड़ टोकरा आम का
मेरे पास तो आओ ।

चूहे ने मोबाइल चलाया
उसमें कुत्ता भौंका
दुम दबाकर बिल्ली दौड़ी
लग गया जैसे चौका ।।

 

Deendayal Sharma
About the poet

Deendayal Sharma

जन्म: 15 जुलाई 1956 (प्रमाण पत्र के अनुसार) जन्म स्थान: गांव- जसाना, तहसील- नोहर, जिला- हनुमानगढ़ (राज.) शिक्षा: एम. कॉम . (व्यावसायिक प्रशासन, 1981), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर 1985) लेखन: हिन्दी व राजस्थानी दोनों भाषाओ…

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like