गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

3 min read · 12.4K reads

गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।
गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥
गुरु बिन राम भक्ति नहिं जागै।
गुरु बिन असुभ कर्म नहिं त्यागै॥
गुरु ही दीन दयाल गोसाईं।
गुरु सरनै जो कोइ जाई॥
पलटैं करैं काग सूँ हंसा।
मन को मेटत हैं सब संसा॥
गुरु हैं सागर कृपा निधाना।
गुरु हैं ब्रह्म रूप भगवाना॥
हानि लाभ दोउ सम करि जानैं।
हदै गं्रथि नीकी विधि मानैं॥
दै उपदेश करैं भ्रम नासा।
दया देत सुख सागर बासा॥
गुरु को अहिनिस ध्यान जो करिये।
बिधिवत सेवा में अनुसरिये।
तन मन सूं अज्ञा में रहिये।
गुरु आज्ञा बिन कछू न करिये॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. साखी - दयाबाई

    कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

    12.4K reads
  2. ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

    भयो अविद्या तम को नास॥ज्ञान रूप को भयो प्रकास।

    12.4K reads
  3. साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

    दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।

    12.4K reads
  4. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  5. सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

    दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।

    12.4K reads