साधो, अलख निरंजन सोई - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

3 min read · 12.4K reads

साधो, अलख निरंजन सोई।
गुरु परताप राम-रस निर्मल, और न दूजा कोई॥
सकल ज्ञानपर ज्ञान दयानिधि, सकल जोतिपर जोती।
जाके ध्यान सहज अघ नासै, सहज मिटै जम छोती॥
जाकी कथाके सरवनतें ही, सरवन जागत होई।
ब्रह्मा-बिस्नु-महेस अरु दुर्गा, पार न पावै कोई॥
सुमिर-सुमिर जन होइहैं राना, अति झीना-से-झीना।
अजर, अमर, अच्छय, अबिनासी, महा बीन परबीना॥
अनंत संत जाके आस-पिआसा, अगन मगन चिर जीवैं।
जन दरिया दासनके दासा, महाकृपा-रस पीवैं॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like