नाम बिन भाव करम नहिं छूटै - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

2 min read · 12.4K reads

नाम बिन भाव करम नहिं छूटै।
साध संग औ राम भजन बिन, काल निरंतर लूटै॥

मल सेती जो मलको धोवै, सो मल कैसे छूटै॥
प्रेम का साबुन नाम का पानी, दोय मिल ताँता टूटै॥

भेद अभेद भरम का भाँडा, चौडे पड-पड फूटै॥
गुरु मुख सबद गहै उर अंतर, सकल भरम के छूटै॥

राम का ध्यान तूँ धर रे प्रानी, अमृत कर मेंह बूटै॥
जन दरियाव अरप दे आपा, जरा मरन तब टूटै॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like