जो सुमुरूँ तौ पूरन राम - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

5 min read · 12.4K reads

जो सुमुरूँ तौ पूरन राम,
अगम अपार, पार नहिं जाको, है सब संतनका बिसराम।
कोटि बिस्नु जाके अगवानी, संख चक्र सत सारँगपानी॥
कोटि कारकुन बिधि कर्मधार, परजापति मुनि बहु बिस्तार।
कोटि काल संकर कोतवाल, भैरव दुर्गा धरम बिचार॥
अनंत संत ठाढ़े दरबार, आठ सिधि नौ निधि द्वारपाल।
कोटि बेद जाको जस गावैं, विद्या कोति जाको पार न पावैं॥
कोटि अकास जाके भवन दुवारे, पवन कोटि जाके चँवर ढुरावै।
कोटि तेज जाके तपै रसोय, बरुन कोटि जाके नीर समोय॥
पृथी कोटि फुलबारि गंध, सुरत कोटि जाके लाया ब्म्ध।
चंद सूर जाके कोटि चिराग, लक्षमी कोटि जाके राँधै पाग॥
अनंत संत और खिलवत खाना, लख-चौरासी पलै दिवाना।
कोटि पाप काँपैं बल छीन, कोटि धरम आगे आधीन॥
सागर कोटि जाके कलसधार, छपन कोटि जाके पनिहार।
कोटि सन्तोष जाके भरा भंडार, कोटि कुबेर जाके मायाधार॥
कोटि स्वर्ग जाके सुखरूप, कोटि नर्क जाके अंधकूप।
कोटि करम जाके उत्पतिकार, किला कोटि बरतावनहार॥
आदि अंत मद्ध नहिं जाको, कोई पार न पावै ताको।
जन दरियाका साहब सोई, तापर और न दुजा कोई॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह