आदि अनादी मेरा साईं - दरिया साहब

दरिया साहबदरिया साहब

2 min read · 12.4K reads

आदि अनादी मेरा साईं॥
दृष्ट न मुष्ट है, अगम, अगोचर, यह सब माया उनहीं माईं।
जो बनमाली सीचै मूल, सहजै पिवै डाल फल फूल॥
जो नरपतिको गिरह बुलावै, सेना सकल सहज ही आवै।
जो कोई कर भानु प्रकासै, तौ निसि तारा सहजहि नासै॥
गरुड़-पंख जो घरमें लावै, सर्प जाति रहने नहिं पावै।
दरिया सुमरौ एकहि राम, एक राम सारै सब काम॥
दरिया साहब
About the poet

दरिया साहब

View profile & all 29 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like