दद्दा और राजा - चिन्तामणि जोशी

चिन्तामणि जोशीचिन्तामणि जोशी3 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

दद्दा गंवार नहीं था
गाँव में रहता था जरूर
जानता था उसके ही वोट से
बनता है राजा
उसके सुख की व्यवस्था के लिए
वह हमेशा देता आया था वोट
राजा के लिए
पहाड़ों पर
चौमास की गलती-धसकती पगडंडियों से फिसल कर
अषाढ़ की उफनती नदी में
आर-पार जाते तार पर
जान हथेली में ले कर
मीलों दूर बने पोलिंग बूथ पर
राजा भी दद्दा का हाथ
हाथ में लेता
और मुस्करा कर कह देता
नदी किनारे बिखरे
तमाम टुकड़ों में ही कहीं है
सुख का गर्म टुकड़ा
और दद्दा
एक-एक टुकड़े को गाल से छुआ कर
नदी में फेंकता रहता
वक्त गुजरा
दद्दा के सुख का अहसास
गुम गया
दद्दा डाल आया
अचानक हाथ आये गर्म टुकड़े को
दरिया में
अब शांत है
जैसे फूंक कर आया हो
गुजरी व्यथा की लाश।
चिन्तामणि जोशी
About the poet

चिन्तामणि जोशी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यदरियामैं जिस दरिया का गला घोंटकरशहर से परे जंगल में फेंक आई हूँ— हरभजन सिंह