आड़ू-बेड़ू-घिङारू - चिन्तामणि जोशी

चिन्तामणि जोशीचिन्तामणि जोशी3 Sept 1967

5 min read · 12.4K reads

चूल्हा सुलगते ही
घेर लेते थे माँ को
और चूल्हे को भी
लेकिन माँ के पास
आटा ही कितना होता था
बमुश्किल
आधी रोटी हिस्से आती थी
मडुवे की
आड़ू ने कभी
भूख का अहसास नहीं होने दिया

खेलते थे बचपन में
घंटों-घंटों तक
भूल कर सब कुछ
जब थक जाते
टूट पड़ते थे उस पर
बेड़ू ने कभी
ऊर्जा का ह्रास नहीं होने दिया

नापते थे
नन्हे-नन्हे कदम
दुपहरी में
स्कूल से घर तक
पथरीली राहों को
सूख जाते थे
होंठ-जीभ-गला
घिङारू ने कभी
प्यास का आभास नहीं होने दिया

इसीलिए
तम्हारा
मुझे
आड़ू-बेड़ू-घिङारू कहना
उतना आहत नहीं करता
जितना
अपने ‘आड़ू-बेड़ू-घिङारू’ का
अपनी जमीन से
विलुप्त होते जाना
और
उदार आयातित
‘पॉलिश्ड सेब’ का
गली-गाँव-कूचे तक
छा जाना।

(आड़ू-बेड़ू-घिङारू - पर्वतीय क्षेत्र में पाये जाने वाले गरीब के फल और व्यक्ति को हेय दर्शाने वाला लोक प्रचलित मुहावरा।)
चिन्तामणि जोशी
About the poet

चिन्तामणि जोशी

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय