हे मेघों के महामित्र, हिमपुंज हिमालय!
सविता के प्रकाश के मंदिर सूर्य कांतिमय!
उषाकांत है, वसुधा के प्रिय पात शरीरी,
हे पर्वत अधिराज, यो पिता के प्रहरी!
संध्या के गुलाब के बन, रजनी के दीपक,
वसुधा के उर पर फूले हे हिम स्तवक!
हे शशि के एकांतवास से पावन गिरिवर!
नमस्कार तुमको शत् बार, चिर युवा सुंदर!








