मैं हिमालय पर गिरी पहली किरण हूँ।
मैं धरा को निरखती पहली किरण हूँ॥
मैं हिमानी की प्रथम अनुराग-रति-रेखा सुनहली
सूर्य की मैं दूतिका, पहुँची प्रिया के पास, पहली
मैं मुदुल चंपक कली हूँ, सूर्य ने जिसको गिराया
और वसुधा के कपोलों पर गिरी रवि-प्रेम-काया।
पवन से बुझने न वाली ज्योतिश्वासा,
दीप की सुंदर शिखा में, ज्योति-आशा।








