यम

चंद्रकुँवर बर्त्वालचंद्रकुँवर बर्त्वाल

1 min read · 12.4K reads

बैठ मृत्यु के द्वारे पर भीषण निश्चय से

मैं गाता हूँ यम का यश, वैबस्वत यम का,

क्षीण कंठ है मेरा, क्षण-क्षण पड़ते जाते

मेरे हाथ शिथिल, मेरा डर कुटिल मृत्यु ने

छान कर दिया चलनी-सा, जीवन-धारा

कभी बह गई, इससे यदि पूरा न गा सकूँ

यदि न तुम्हारा पौरुष शब्दों में उठा सकूँ

तो न कुपित होना, हे गहन मृत्यु के स्वामी

मुझे क्षमा करना, हे यम! हे अंतर्यामी!!

चंद्रकुँवर बर्त्वाल
About the poet

चंद्रकुँवर बर्त्वाल

मूल नाम : चंद्रकुँवर बर्त्वाल

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like