तीन आदमी

चंद्रकांत पाटीलचंद्रकांत पाटील3 Sept 1944

1 min read · 12.4K reads

तीन आदमी गए झूमते हुए माहिम की तरफ़

उनमें से एक मुझे ऐसा आदमी लगा जो

अपने ही सपने में मर गया था

यानी मैंने उसका सपना देखा जो उसका था

या कहो कि उस सपने की मीयाद में

मैं वह बन गया

उनमें से दूसरा सारे वक़्त शब्दों से जूझता था

लाखों दिनों से वह उसी तरह जूझता था सड़क पर

तो कोई ध्यान दिए बिना हम आगे चलते रहे

क्योंकि उससे ज़्यादा उसके नुमाइशी शब्द

और संसार के सारे शब्द अजायबघर में रखे

भुस-भरे परिंदों की मानिंद लगते हैं

तीन आदमी गए झूमते हुए सड़क पर

उनमें से एक मैं था ऐसा बताया बाकी दो ने

तो मैं क्यों करूँ इंकार और किस बात से।

चंद्रकांत पाटील
About the poet

चंद्रकांत पाटील

सुपरिचित अनुवादक, कवि और समीक्षक। अनुवाद के लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : चंद्रकांत नागेशराव पाटील जन्म : 03/09/1944

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like