एक सूखी पत्ती
बेख़बर पड़ी रहती है
भीतर के बग़ीचे में गुमसुम
कि उसे उड़ा नहीं पाते झंझा-झकोर गर्जन
टस से मस नहीं कर पाती
दसों दिशाओं को मथती आँधियाँ
चाँदनी रात में सफ़ेद दीवार से
टेरते रहते हैं कुछ प्रश्न
दाँव पर लगा देने के बाद भी पूरा जीवन
मिलते नहीं जिनके उत्तर
इसीलिए तो कहना पड़ा होगा
महाकवि को
‘गहन है यह अंधकारा’।








